Himachal: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन-कुमारहट्टी-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-907A) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी.
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना देर रात हाईवे के एक तीखे मोड़ पर हुई. जहां कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई जिसके बाद सड़क किनारे लगी पैराफिट (सुरक्षा दीवार) को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे.
मृतकों की पहचान रीना शर्मा (48) पत्नी रामलाल शर्मा, घरगौण पलाशो तथा कार चालक अधिकारी जेटली (65) पुत्र रमाकांत निवासी सराहा की मौके पर ही मौत हो गई है. इसके अलावा, सराहां अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर 60 वर्षीय उर्मिल जेटली के मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई. सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:-सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, मुजफ्फरपुर में आर्किटेक्चर एंड सिविल इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी का होगा निर्माण