Ram Rahim: सिरसा डेरा चीफ बाबा राम रहीम को सोमवार को 30 दिन की पैरोल मिल गई. आज सुबह जेल से बाहर निकल गया. उसके काफिले में 4 गाड़ियां थीं. गुरमीत राम रहीम को बार- बार मिलने वाली पैरोल को लेकर सवाल उठते रहे हैं. बाबा राम रहीम को साध्वियों से यौन उत्पीड़न के मामलों में 2017 में सजा हुई थी. इसके बाद 2019 में पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में आजीवन कारावास हुआ था. फिर 2021 में सीबीआई कोर्ट से डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या करने पर आजीवन कारावास हुआ. इसी साल जनवरी महीने में भी 40 दिन की पैरोल मिली थी.