सोमनाथ अमृत महोत्सव में हिस्सा लेंगे PM मोदी, किया जाएगा कुंभाभिषेक- ध्वजारोहण

Somnath Amrit Mahotsav 2026: गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आज अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. इस महोत्सव में पीएम मोदी भी हिस्सा लेंगे. पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने पर मंदिर में 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेक भी किया जाएगा और ध्वजारोहण भी होगा. पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है.

इस भव्य और आध्यात्मिक महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेता हिस्सा लेंगे. साथ ही पीएम मोदी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और कुंभाभिषेक भी करेंगे. कुंभाभिषेक को हिंदू परंपरा में बहुत ही शुभ और पवित्र अनुष्ठान माना जाता है. मान्यता है कि इससे मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता में वृद्धि होती है.

इसे भी पढ़ें:-सोने-चांदी के कीमतों पर लगा ब्रेक, नहीं बदले भाव, जानें रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *