पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Gujarat: अहमदाबाद के महमूदपुरा में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आई है. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों और एम्बुलेंस सहित एक काफिला तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में लग गई.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आज दोपहर शहर के वस्त्रा क्षेत्र में रामोल-गतराद रोड पर स्थित महमूदपुरा टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई. पटाखों का कारखाना होने के कारण आग ने तेजी से भयंकर रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल दमकल कर्मी पानी की बौछारों से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

इसे भी पढें:-TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, कुछ दिन पहले दी गई थी नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *