Bihar News: बिहार के पेंशनधारकों को आज बड़ी सौगात मिलने जा रही है. बिहार सरकार आज (बुधवार, 10 जून) को सभी लाभार्थियों के खाते में 1100 रुपये भेजने वाली हैं. दरअसल, पिछले ही साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को मिलने वाले पैसे 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिए थे.
कौन-कौन सी योजनाओं के तहत खाते में आएगा पैसा?
- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
- बिहार निशक्तता पेंशन योजना
- लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
खाते में पैसा आया या नहीं, कैसे चेक करें स्टेटस?
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के ऑफिशियल पोर्टल www.sspmis.bihar.gov.in पर जाएं.
- यहां आपको Elabharti Beneficiary Status में जाना होगा.
- अब वित्त वर्ष चुनें, अपना बेनेफिशियर आईडी भरें और सर्च के बटन पर क्लिक कर दें.
- आपके खाते में कब-कब पैसा आया है, उसकी पूरी जानकारी खुल जाएगी.
पेंशन योजना के लिए कैसे करें आवेदन
अगर आप पेंशन योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल से ऑफिशियल पोर्टल के जरिए आसानी से कर सकते हैं.
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की वेबसाइट पर जाएं.
- यहां Register for MVPY पर क्लिक करें.
- अब फॉर्म खुल जाएगा, आधार से वेरिफाई करें.
- आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड कर सबमिट कर दें.
इसे भी पढ़ें:-ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, TMC की सुष्मिता देव ने राज्यसभा सांसद पद से दिया इस्तीफा