पटना के मनेर में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश ढेर, गोली लगने से थानाध्यक्ष भी घायल

Bihar: बिहार की राजधानी पटना के मनेर में शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई, इससे हड़कंप मच गया, मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, बबलू कुमार उर्फ सूरज और राजा शर्मा उर्फ राजेश शर्मा के रूप में हुई, इनमें जेपी यादव पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, वहीं, बबलू और राजा पर इस हत्याकांड में शूटर की भूमिका निभाने का आरोप था, तीनों लंबे समय से पुलिस और एसटीएफ की तलाश में थे, जेपी यादव मनेर और आसपास के दियारा इलाके में एक्टिव था।

दियारा इलाके में एक्टिव था जेपी यादव 

अक्टूबर 2026 में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू और प्रखंड प्रमुख पति पर हमला हुआ था, इस गोलीबारी में पैक्स अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, इस मामले में जेपी यादव को मुख्य आरोपी बताया गया, उस पर हत्या की साजिश रचने का आरोप था, पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था, जेपी यादव के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले होने की जानकारी सामने आई है, दियारा इलाके में बालू खनन और नाव परिचालन के वर्चस्व को लेकर भी उसका नाम विवादों में रहा है।

जेपी यादव गिरोह का मुख्य शूटर था बबलू 

मुठभेड़ में मारा गया दूसरा अपराधी बबलू कुमार उर्फ सूरज कुमार था, उसे जेपी यादव गिरोह का अहम सदस्य और मुख्य शूटर था, पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या में भी उस पर सीधे गोली चलाने का आरोप था, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, रंगदारी और जानलेवा हमले से जुड़े मामले दर्ज थे, मनेर, दानापुर और शाहपुर थाना क्षेत्रों में भी उसकी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी सामने आई है।

शाहपुर और गंगहारा इलाके का रहने वाला था राजा शर्मा

तीसरा अपराधी राजा शर्मा उर्फ राजेश शर्मा था, वह शाहपुर और गंगहारा इलाके का रहने वाला है, पुलिस के मुताबिक, वह जेपी यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य था, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में भी उसकी भूमिका शूटर के तौर पर बताई गई थी, इसके अलावा उस पर दियारा इलाके में रंगदारी वसूलने, लोगों को धमकाने और अवैध हथियार रखने के आरोप थे, मनेर और आसपास के थानों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज होने की जानकारी है।

पुलिस और एसटीएफ को मिली थी सूचना 

पुलिस और एसटीएफ को सूचना मिली थी कि जेपी यादव अपने साथियों के साथ शेरपुर गंगा घाट के दियारा इलाके में मौजूद है, इसके बाद टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए पहुंची, इसी दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, मुठभेड़ में तीनों अपराधियों की मौत हो गई, जबकि मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, घटना के बाद एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और कारतूस बरामद होने की जानकारी दी है। तीनों के पुराने मुकदमों और आपराधिक रिकॉर्ड की थानावार जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *