Bihar: बिहार में भू-माफियाओं और कुख्यात अपराधियों पर लगातार नकेल कसा जा रहा है. इसी क्रम में बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बीते रविवार को कुख्यात अपराधी और भू-माफिया संजय कुमार उर्फ संतोष कुमार उर्फ संतोष डॉन को गिरफ्तार कर लिया है. संतोष डॉन पर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में 28 से ज्यादा मामले पटना और नालंदा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी.
कुख्यात भू-माफिया संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन को गुप्त सूचना पर एन०एच०-31 ग्राम हेमजापुर थाना खुसरूपुर जिला पटना से भागने के क्रम में गिरफ्तार किया है. संतोष डॉन के पास से अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल(अमेरिका निर्मित), 03 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
इसे भी पढे़ं:-यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, किसानों के खिले चेहरे