सीएम योगी बूथ अध्यक्षों से करेंगे सीधा संवाद, चुनावी प्रबंधन के समझाएंगे गुर

Lucknow: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा बूथ प्रबंधन की तैयारी परखने जा रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में 22 जुलाई को एक साथ आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन होंगे. इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ ही अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। सीएम योगी गोरखपुर में आयोजित बूथ सम्मेलन में शामिल होंगे।

बता दे कि बूथ सम्मेलन में शामिल होने वाले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली शहर तथा ब्रजेश पाठक जलालाबाद शाहजहांपुर, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी लहरपुर सीतापुर, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह वाराणसी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शिकारपुर बुलंदशहर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मोहनलालगंज लखनऊ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति शास्त्री बलिया शहर, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर गोवर्धन मथुरा, नगर विकास मंत्री एके शर्मा लखनऊ मध्य, विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला सरोजनी नगर लखनऊ, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल भगवंतनगर उन्नाव के बूथ सम्मेलन में शामिल होंगे. सभी विधायक व विधान सभा प्रभारी सम्मेलन में रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय व जिले के पदाधिकारी, विधान परिषद सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष भी बूथ सम्मेलनों में शामिल होंगे।

बूथ सम्मेलनों के माध्यम से सभी बूथ अध्यक्षों का सत्यापन किया जाएगा। सम्मेलन में प्रत्येक कुर्सी पर बूथ नंबर लिखा रहेगा। जिससे बूथ अध्यक्ष अपने बूथ संख्या की कुर्सी पर ही बैठेंगे। इनकी रैंडम जांच भी की जाएगी। जो बूथ अध्यक्ष अनुपस्थित पाए जाएंगे, अनुपस्थिति के कारणों की पड़ताल कर जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे।

बताया जा रहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने 11 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में एक ही दिन सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन कराए जाने का निर्णय लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *