Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त और समयबद्ध बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. सोमवार को जारी हुए आदेश के तहत अब पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (BBAS) के माध्यम से ही हाजिरी दर्ज की जाएगी. यानी ’10 बजे लेट नहीं, एक बजे भेंट नहीं’ वाली कहानी अब नहीं चलेगी. सम्राट सरकार में अटेंडेंस को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
इसे भी पढ़ें:-सिविल प्रकृति के मामलों में समझौते के बाद भी आपराधिक मुकदमा चलाना अदालत के समय और शक्ति की बर्बादी: हाईकोर्ट