14 अप्रैल को होगा BJP विधायक दल की बैठक, बिहार को नया सीएम मिलने की उम्मीद

Bihar: बीजेपी ने बिहार में सरकार बनाने की क़वायद तेज कर दी है और अब घटनाक्रम तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है. माना जा रहा है कि बिहार को पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है, इसलिए पार्टी इस प्रक्रिया को पूरी तैयारी और औपचारिक तरीके से आगे बढ़ाना चाहती है. पार्टी के अंदर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है और नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अंतिम रणनीति तैयार की जा रही है. पार्टी ने सरकार बनाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करते हुए 14 अप्रैल को विधायक दल की बैठक बुलाने का फ़ैसला किया है.

विधायक दल की बैठक में होगा नए नेता का चुनाव

सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग में पार्टी के सभी MLA और सीनियर नेता उपस्थित रहेंगे. विधायक दल के नेता का चुनाव सर्वसम्मति से होगा, हालांकि आखिरी निर्णय पार्टी लीडरशिप की सहमति से ही होगा. माना जा रहा है कि BJP विधायक दल की बैठक में नया नेता चुनने में केंद्रीय नेतृत्व भी अहम भूमिका निभा सकता है.

बिहार की सियासत में आ सकता है नया मोड़

सियासी जानकारों का मानना है कि विधायक दल के नेता के चयन के बाद बिहार की सियासत में नया मोड़ आ सकता है. यह पद ना सिर्फ संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि बिहार में सरकार के गठन या विपक्ष की स्ट्रैटेजी तय करने में भी इसका बड़ा रोल होता है.

BJP की आगामी भूमिका और दिशा होगी साफ

पार्टी के भीतर कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से किसी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. 14 अप्रैल की इस मीटिंग पर पूरे बिहार की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे राज्य में BJP की आगामी भूमिका और दिशा साफ होगी.

नीतीश कुमार बन चुके हैं राज्यसभा सांसद

बता दें कि BJP विधायक दल की बैठक, नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद हो रही है. बिहार में नया सीएम चुनने की कवायद चल रही है और इसी कड़ी में बिहार विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी BJP का अपना नेता चुनना इसी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है.

इसे भी पढ़ें:-5 लाख के इनामी नक्सली एनकाउंटर में ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *