CID: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में CID ने की कार्रवाई

Chandrababu naidu: आंध्र प्रदेश के आपराधिक जांच विभाग ने भ्रष्टाचार के मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 2021 में नायडू के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था।  जिसकी जानकारी चंद्रबाबू नायडू के वकील ने दी।

वहीं, चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद से सियासी घमासान मच गया है। पार्टी कार्यकर्ता टीडीपी नेता सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कहीं, सड़कों पर टायर जलाए गए तो कहीं, कार्यकर्ता सड़कों पर बैठकर धरना प्रदर्शन दे रहे है।

बता दें ,चंद्रबाबू नायडू को आपराधिक जांच विभाग (CID) ने शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी कथित भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। आज सुबह पुलिस अधिकारियों की टीम जब टीडीपी नेता को हिरासत में लेने के लिए पहुंची तो नंद्याल में जबरदस्त हंगामा हुआ।

बिना सबूत के हुई गिरफ्तारी

पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि, पुलिस  चंद्रबाबू को ओरवाकल एयरपोर्ट से फ्लाइट के माध्‍यम विजयवाड़ा ले जाएगी। हालांकि, चंद्रबाबू ने अपनी इस गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि यह गिरफ्तारी बिना किसी आरोपों के सबूत दिखाए बिना की गई है। चंद्रबाबू ने कहा कि सबूत पेश किए जाने पर ही वह कानून का सहयोग करेंगे।

चंद्रबाबू नायडू के वकील के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले CID ने नायडू को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। बता दें कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और शुगर है। वकील ने कहा कि ‘हम जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं।’

जानकारी के मुताबिक,  दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 50(1)(2) के तहत जारी नोटिस के अनुसार नायडू को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और भारतीय दंड संहिता की धारा 120(8), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409, 201, 109आरडब्ल्यू और 37 के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि यह गैर जमानती अपराध है। इस मामले में अब केवल अदालत  द्वारा ही जमानत मिल सकती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *