जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में व्यापार कर रहे लोगों को आज अत्यधिक लाभ मिलने से वह खुश नजर आएंगे। यदि आपने भविष्य में पहले कभी कहीं निवेश किया हुआ था, तो उससे आज आपको उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने किसी परिचित के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यापार में यदि जोखिम लेने की सोच तो बहुत ही सोच विचार कर ले व थोड़ा ही जोखिम ले, ज्यादा जोखिम लिया, तो आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपका कोई मित्र व रिश्तेदार आप से मदद मांगने के लिए आ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जिनसे आपको लाभ भी होगा। यदि आज आप स्थान परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। यदि आज किसी को धन उधार दिया, तो उस धन के वापस आने की संभावना कम है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो बहुत ही सोच विचार कर दें। आज आपके परिवार के किसी सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्तो में कटुता आ सकती है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज फिर से सिर उठा सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान होंगे और आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा, इसलिए यदि आज आप नौकरी करते हैं, तो किसी से छोटी मोटी नौकझोक हो सकती है, तो उसमें आपको शांति बनाए रखनी होगी, नहीं तो आपका अधिकारियों से भी वाद-विवाद हो सकता है। सायंकाल का समय आज आपने माता पिता के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देगे। माता पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य मे भी आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आपका लंबे समय से फंसा हुआ धन है , तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आप एक विशेष उलझन में फंसे देखेंगे। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए योजना बनाएंगे, जिसके लिए आपको कठिन परिश्रम भी करना पड़ेगा, तभी आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। व्यापार के लिए आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह ले सकते हैं, जिससे आपके व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको उपहार की प्राप्ति हो सकती है और आपके घर में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपको सुख व समृद्धि देने वाला रहेगा। आज आपके सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपकी मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा और आपका जनसमर्थन भी बढेगा और इसका आपको भरपूर लाभ भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने संतान के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि आज आपका किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है। संतान को यदि आज किसी कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि यदि आप नौकरी करते हैं, तो नौकरी में व व्यापार कर रहे लोगों को भी आज उनके गुप्त शत्रु परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय होगा, जिसमे छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आप के भाई बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी और परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आपको आपकी खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे उत्तम सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज यदि आप अपने घरेलु खर्चों पर लगाम लगा रहे, तो आप अच्छा धन अर्जित कर पाएंगे। जिससे आपको भविष्य की चिंता कम होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं, उनके लिए उपहार भी ला सकते हैं। धन के मामले में आपको अचानक से कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है, जिसे देख कर मन प्रसन्न होगा। शासन व सत्ता का भी आज आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन लंबे समय से मिलने के लिए कर रहा था।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको अपने पुराने झगड़े से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। परिवार के सदस्य आज आपके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का प्लान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको कुछ तनाव मिल सकता है, लेकिन उसमें जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आज आपको अपने पिताजी के कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संतान पक्ष की ओर से आज आपको संतुष्टि का अनुभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *