दूसरे T20 में भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला, टीम में किया दो बदलाव

Sports: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है, पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी, टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे, टीम में दो बदलाव हैं, ईशान किशन इंजर्ड हैं, उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में लाया गया है, वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे।

मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को लाया गया

इसके अलावा मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को लाया गया है, यह एक रणनीतिक बदलाव है, ईशान किशन की इंजरी की वजह से वैभव सूर्यवंशी का इस मुकाबले में खेलना तय था, हालांकि, माना जा रहा था कि वैभव को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय ही साफ कर दिया कि ओपनिंग में कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी, वैभव तीसरे नंबर पर खेलेंगे, इसका अर्थ यह हुआ कि सैमसन और अभिषेक ही भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगे।

पिछले मैच में हमने कड़ी मेहनत की

न्यूजीलैंड के कप्तान सेंटनर ने कहा कि हम जानते हैं कि हम एक अच्छी टीम हैं, पिछले मैच में हमने कड़ी मेहनत की और एक शानदार मैच खेला, कल का दिन बस रिफ्रेश करने वाला था, मिल्ने की जगह डफी को शामिल किया गया है, बस यही बदलाव है, आगे बहुत सारा टेस्ट क्रिकेट होने वाला है, इसलिए तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ा रोटेशन किया गया है, मैच उसी वेन्यू पर हो रहा है जिस पर पहला टी20 खेला गया था, देखना होगा कि इस मैच में भी बल्लेबाजों का दबदबा रहता है या गेंदबाज हावी होंगे।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *