भारतीय क्रिकेटर की लगी इनकम टैक्स में नौकरी, श्रीलंका दौरे के बीच तनुष कोटियन को मिली खुशखबरी

Sports: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेल कोटे के तहत कई खिलाड़ियों को भर्ती कीया है। बता दे कि भर्ती हुए खिलाड़ियों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी तेजल हसबनीस भी शामिल हुई है। इसके साथ ही मुंबई के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर तनुष कोटियन भी शामिल हैं. आज मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

जानकारी के मुताबिक सूचना कार्यालय (पीआईबी) मुंबई की ओर से जारी, आयकर विभाग ने इन खिलाड़ियों की नियुक्ति के जरिए खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें सार्वजनिक सेवा से जोड़ने की पहल की है. मुंबई के आयकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त आलोक कुमार ने खिलाड़ियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र दिए।

श्रीलंका दौरे पर है तनुष कोटियन

तनुष कोटियन इस समय भारतीय टीम के साथ टेस्ट सीरीज के लिए बतौर नेट बॉलर श्रीलंका गए हुए हैं. 27 साल के तनुष मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं जहां उन्होंने 44 फर्स्ट क्लास मैचों में 131 विकेट हासिल किए हैं. कोटियान इसके अलावा बेहतरीन बैटिंग भी कर लेते हैं. उनके नाम 4250 की औसत से 2168 रन भी हैं।

कोटियान ने 2023-24 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच में नंबर 10 पर बल्लेबाजी करते हुए 120 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तुषार देशपांडे के साथ 232 रनों की साझेदारी की थी. देशपांडे ने भी शतक जड़ा था. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 10वें विकेट के लिए दोनों ने दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *