MS Dhoni: पूर्व कप्तान धोनी और डोनाल्ड ट्रंप ने साथ खेला गोल्फ, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

MS Dhoni playing golf: भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी माही के फैंस न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। पूर्व कप्‍तान धोनी ने क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। बता दें कि ऐसा नहीं है कि माही को सिर्फ क्रिकेट खेलना प्रयि है। उन्हें इस खेल के अलावा कई अन्य खेल भी काफी पसंद हैं। धोनी का पहला प्यार फुटबॉल है। इसके अलावा वह टेनिस और गोल्फ खेलने के भी शौकीन हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हाल ही में यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कार्लोस अल्काराज का मैच देखने पहुंचे थे। अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ नजर आ रहे है।

आपको बता दें, धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं। उन्होंने यूएस ओपन मैच देखने के अलावा गोल्फ का भी आनंद लिया। इस दौरान धोनी के साथ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी नजर आए। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई। भारत के पूर्व कप्तान को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए बुलाया था।

माही के करीबी ने शेयर की फोटो
महेंद्र सिंह धोनी के करीबी और व्यवसायी हितेश सांघवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “धोनी, डोनाल्ड ट्रंप और राजीव नैक के साथ गोल्फ। हमारी मेजबानी के लिए धन्यवाद पूर्व राष्ट्रपति महोदय।”

धोनी और डोनाल्‍ड ट्रंप ने साथ खेला गोल्फ
अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में सांघवी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें धोनी और ट्रंप दोनों को एक साथ गोल्फ खेलते देखा गया। दुबई स्थित व्यवसायी सांघवी एमएस धोनी के साथ थे और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत के पूर्व कप्तान के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *