गर्मियों में डिहाइड्रेशन का रामबाण इलाज, रोज करें ये आसान योग अभ्यास

Yoga for hydration: भीषण गर्मी ने सबकी हालत खराब दी है. इस भीषण गर्मी में कुछ राज्य तो भट्टी की तरह जल रहे हैं. इस मौसम में चलने वाली हीट वेव की चपेट में आने से कुछ राज्यों में तो लोगों की जान तक चली गई हैं. ऐसे में जरूरी है कि अपने शरीर को ठंडा रखें. इस मौसम में शरीर को ठंडक और राहत प्रदान करने के लिए कुछ विशेष योगासन मददगार हो सकते हैं. ये योगासन न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि मानसिक शांति और ऊर्जावान भी प्रदान करते हैं. आइए जानते हैं वो योगासन जो गर्मी से राहत दिला सकते हैं.

रोज करें ये योग अभ्यास
शीतली प्राणायाम

यह प्राणायाम शरीर को ठंडक देने वाला कारगर उपाय है. शीतली प्राणायाम गर्मियों में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसे करने से शरीर का तापमान कम होता है और प्यास कम लगती है. यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करता है.

अनुलोम-विलोम

अनुलोम विलोम संतुलन बनाए रखने का तरीका है. यह प्राणायाम शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और पानी की कमी का असर कम महसूस होता है.

भुजंगासन

भुजंगासन शरीर को सक्रिय और हाइड्रेटेड रखता है. भुजंगासन करने से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है. इससे शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बना रहता है और कमजोरी दूर होती है.

ताड़ासन

इस आसन से शरीर की स्थिरता और संतुलन बेहतर होती है. ताड़ासन शरीर को सीधा और संतुलित रखने में मदद करता है. यह शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय करता है और पानी की कमी से होने वाली थकान को कम करता है.

शवासन

रिलैक्सेशन से हाइड्रेशन का लाभ पाने के लिए शवासन का अभ्यास करें. शवासन शरीर और मन को गहराई से आराम देता है. यह स्ट्रेस कम करता है और शरीर की ऊर्जा को संतुलित करता है, जिससे डिहाइड्रेशन का असर कम होता है.

हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के आसान उपाय

1. पानी की बोतल हमेशा साथ रखें

दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। अगर आप बाहर जाते हैं, तो पानी की बोतल साथ रखें। नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और फलों के रस भी पी सकते हैं। इससे शरीर में पानी और जरूरी लवण बने रहते हैं।

2. धूप में बाहर निकलने से बचें

दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप सबसे तेज होती है। इस समय बाहर निकलने से बचें। अगर ज़रूरी हो, तो छाता, टोपी या स्कार्फ और धूप का चश्मा पहनें।

3. हल्के और ढीले कपड़े पहनें

गर्मी में सूती, हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें। इससे शरीर को हवा लगती है और पसीना जल्दी सूखता है। सिंथेटिक या टाइट कपड़े पहनने से गर्मी और ज्यादा लगती है।

4. संतुलित और ठंडा खानपान अपनाएं

तेल-मसाले वाले भारी खाने से बचें। खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा, संतरा जैसे ठंडे फल खाएं। यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखते हैं, बल्कि पानी की कमी भी पूरी करते हैं।

5. घर को ठंडा रखें

पंखे, कूलर या ए.सी. का सही इस्तेमाल करें। पर्दे लगाएं ताकि धूप अंदर न आए। दिन में ज्यादा समय घर के अंदर रहें।

6. ORS और ग्लूकोज लें

अगर पसीना ज्यादा आ रहा है, तो दिन में एक बार ORS या ग्लूकोज का घोल ज़रूर लें। इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और डिहाइड्रेशन नहीं होगा।

अगर लक्षण दिखें तो क्या करें?
  • व्यक्ति को छांव या ठंडी जगह पर ले जाएं।
  • उसके शरीर को ठंडे पानी से पोंछें।
  • नींबू पानी, ORS या सादा पानी पिलाएं।
  • अगर हालत न सुधरे, तो तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं।

इसे भी पढ़ें:-सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के बोर्ड नतीजे, इन तरीकों से छात्र देख सकते हैं अपने अंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *