Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे. जिसके लिए हम दिन-रात मेहनत करते हैं और घर को सजाने-संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ते है. लेकिन घर में मौजूद छोटी-छोटी चीजें भी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं. मान्यता है कि अगर घर में कुछ आसान नियमों का पालन किया जाए, तो वास्तु दोष को काफी हद तक दूर किया जा सकता है. इससे न सिर्फ घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य भी बढ़ता है और आर्थिक उन्नति के रास्ते भी खुलते हैं.
बंद या टूटी हुई घड़ियां : वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार रुकी हुई घड़ी समय और प्रगति को रोकने का संकेत देती है जिससे जीवन में ठहराव और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. अगर आपके ड्राइंग रूम या घर के किसी हिस्से में पुरानी या बंद घड़ी टंगी है तो इसे तुरंत हटा देना चाहिए.
कांटेदार पौधे : घर की बालकनी या अंदरूनी हिस्से में कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे सजावट के लिए लगाए जाते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कांटेदार पौधे रिश्तों में कड़वाहट लाते हैं और आर्थिक उन्नति में बाधा बनते हैं.
टूटे हुए बर्तन और शीशे : कई घरों में चटके हुए कप प्लेट या दरार वाले शीशे लंबे समय तक रखे रहते हैं. टूटे बर्तन और शीशे दरिद्रता और मानसिक तनाव को बढ़ावा देते हैं इसलिए इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए.
पुरानी और फटी हुई चप्पलें : मुख्य द्वार के पास फटी या बेकार चप्पलें रखना वास्तु दोष माना जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार मुख्य द्वार पर गंदगी या टूटी चप्पलें रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुक जाता है और धन आगमन में बाधा आती है.
नकारात्मक तस्वीरें : घर में युद्ध डूबती नाव या उदासी दर्शाने वाली तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए.ऐसी मूर्तियां या तस्वीरें घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ा सकती हैं. इसके अलावा बाल्टी या लोटा खाली रखना मानसिक तनाव और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है.
इसे भी पढे़ं:-मांजलपुर उपचुनाव में BJP की शानदार जीत, 30499 वोटों से विजयी हुए सतीश पटेल