मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट की होगी शुरुआत, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Global Fintech Fest 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. यह दुनिया के सबसे बड़े वार्षिक फिनटेक सम्मेलनों में से एक की शुरुआत का प्रतीक है, जो नीति निर्माताओं, नियामकों, वित्तीय संस्थानों, प्रौद्योगिकी कंपनियों, निवेशकों और शिक्षाविदों को एक साथ लाता है. यह आयोजन 8 से 11 सितंबर तक चलेगा.

AI और फिनटेक के भविष्य पर होगा फोकस

सरकार के अनुसार, सम्मेलन में Agentic AI, programmable finance, quantum technologies और अन्य emerging technologies के जरिए नागरिकों, enterprises और global economies के लिए सुरक्षित, समावेशी और प्रभावी financial solutions तैयार करने पर चर्चा होगी. भारत की digital payments और financial inclusion में बढ़ती भूमिका को भी प्रमुखता दी जाएगी.

2020 में शुरू हुआ था GFF

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट की शुरुआत 2020 में हुई थी. इसके बाद यह वैश्विक वित्तीय नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था के भविष्य पर चर्चा के एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित हुआ है. GFF 2026 में दुनिया के 80 से अधिक देशों से भागीदारी होने की जानकारी आयोजकों ने दी है.

डिजिटल पेमेंट में भारत की उपलब्धियों पर भी चर्चा

GFF 2026 में भारत के डिजिटल पेमेंट और वित्तीय समावेशन के अनुभवों पर भी चर्चा होगी. UPI, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और फिनटेक इनोवेशन के जरिए भारत ने डिजिटल वित्त के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. सम्मेलन में इन उपलब्धियों को आगे बढ़ाने और नई तकनीकों के साथ जोड़ने की रणनीतियों पर विचार किया जाएगा. इसी क्रम में एजेंटिक AI के जरिए डिजिटल पेमेंट को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में भी भारत में तैयारी चल रही है.

मुंबई को फिनटेक हब बनाने पर जोर

महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुंबई को देश की प्रमुख फिनटेक राजधानी के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है. राज्य में फिनटेक और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और तकनीकी नवाचार से जुड़ी कई पहलें की जा रही हैं. GFF 2026 के जरिए भारत न केवल अपने डिजिटल वित्तीय मॉडल और फिनटेक क्षमताओं को दुनिया के सामने रखने की कोशिश कर रहा है, बल्कि AI, क्वांटम टेक्नोलॉजी और टोकनाइजेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में वैश्विक सहयोग और निवेश के नए अवसर तलाशने पर भी जोर दे रहा है.

इसे भी पढ़ें:-BOB में वेल्थ एग्जीक्यूटिव-क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर भर्ती शुरु, जानें कैसे करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *