एंग्जाइटी कम करने के लिए 5 असरदार योगासन, जानें कब और कैसे करें

Health tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गई है. काम का बोझ, व्यक्तिगत संबंधों की उलझनें और अन्य कई बातें हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती हैं. जिसमें लोग अत्यधिक, लगातार तनाव, बेचैनी और डर महसूस करते हैं. आज के तनावपूर्ण जीवन में लोग वैकल्पिक तरीकों की तरफ भी देख रहे हैं, जिनमें से एक है योग. लेकिन क्या योग वास्तव में एंग्जाइटी को कम कर सकता है?

योग एंग्जाइटी लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है

हाल के शोध बताते हैं कि योग से एंग्जाइटी के लक्षणों में कमी आती है. अध्ययन बताते हैं कि योग अभ्यास ने एंग्जाइटी स्तर को बेहतर किया. अन्य शोधों में भी पाया गया कि नियमित योग करने वाले लोगों में तनाव व चिंता के स्कोर में महत्वपूर्ण कमी देखी गई. योग आम लोगों की चिंता के लक्षणों पर लाभदायक प्रभाव दिखाता है, लेकिन यह साबित करना कठिन है कि यह डायग्नोस्टिक एंग्जाइटी डिसऑर्डर जैसे GAD में मुख्य इलाज के रूप में कितना लाभदायक है.

 तनाव कम करने के लिए 5 असरदार योगासन
  1. वृक्षासन (Tree Pose)- यह आसन संतुलन और फोकस को बढ़ाता है.
  2. त्रिकोणासन (Triangle Pose)- यह आसन शरीर को लचीला बनाता है और तनाव को कम करता है.
  3. भुजंगासन (Cobra Pose)- यह आसन पीठ के दर्द को कम करता है और तनाव दूर करता है.
  4. शशांक आसन (Hare Pose)- यह आसन तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है.
  5. शवासन (Corpse Pose)- यह आसन शरीर और मन को पूरी तरह से शांत कर देता है और तनाव कम करता है.
योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
  • शुरुआत में एक योग ट्रेनर से मार्गदर्शन लेना बेहतर होता है. इससे चोट लगने का खतरा कम होता है.
  • योगासन करते समय आरामदायक कपड़े पहनें. टाइट कपड़े पहनने से मूवमेंट ठीक से नहीं हो पाती और चोट लगने का खतरा रहता है.
  • खाली पेट या खाने के 2-3 घंटे बाद योगासन करें.
  • योगासन के लिए शांत और शोरमुक्त जगह चुनें.
  • योग करते समय जल्दबाजी न करें और धीरे-धीरे योग करना शुरू करें. ऐसा करने से आपको बेहतर परिणाम देखने मिलेंगे.
तनाव कम करने के लिए और क्या किया जा सकता है?
  • पूरी नींद लें- रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है.
  • हेल्दी खाना खाएं- फलों, सब्जियों और फाइबर व प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं.
  • गाने सुनें- गाने सुनने से मन शांत होता है और हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं.
  • दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं- अपने सोशल कनेक्शन्स को मजबूत बनाने की कोशिश करें.

इसे भी पढ़ें:-अकेले में इन 5 फिल्मों को देखने की न करें भूल, डर से कांप उठेंगे आपके रुह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *