Health care: आजकल दिल की बीमारियां आम होती जा रही हैं. बढ़ता तनाव, अनकंट्रोल डाइट, कम फिजिकल एक्टिविटी और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं मिलकर हार्ट अटैक और हार्ट डिजीज के जोखिम को बढ़ा देती हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि योग (Yoga) सिर्फ मन को शांत ही नहीं करता, बल्कि आपका दिल भी मजबूत बनाता है और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है? योग के अभ्यास से शरीर के ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, तनाव और अन्य जोखिम कारक सुधरते हैं, जो कि हार्ट अटैक के खतरे को घटाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं.
हार्ट के लिए योग (Yoga For Heart)-
ताड़ासन (पर्वत मुद्रा)
ताड़ासन करने से शारीरिक मुद्रा में सुधार आता है. इससे सांस लेने की क्षमता बेहतर होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है. जिससे दिल और फेफड़े बेहतर ढंग से काम कर पाते हैं.

कैसे करें
इस योगासन को करने के लिए दोनों पैरों को मिलाकर खड़े हों जाएं. इसके बाद घुटनों को ऊपर उठाएं और जांघों को एक्टिव करें. रीढ़ की हड्डी को सीधा करें, कंधों को पीछे की ओर घुमाएं. अपनी ठुड्डी को फर्श के समानांतर रखें और 5-8 बार गहरी सांस लें.
अधो मुख संवासन
अधो मुख श्वानासन करने से शरीर के निचले और ऊपरी दोनों हिस्सों को स्ट्रेच करने और मजबूत बनाने में मदद मिलती है. इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और हार्ट बीट थोड़ी तेज होती है. जिससे रक्त वाहिकाओं की कार्यक्षमता में सुधार आता है.

कैसे करें
इसे करने के लिए हाथों और घुटनों के बल बैठकर, पैर की उंगलियों को अंदर की ओर मोड़ें. कूल्हों को ऊपर और पीछे की ओर उठाएं, पैरों को जितना हो सके सीधा रखें. हथेलियों को मजबूती से दबाएं और रीढ़ की हड्डी को सीधा करें. सांस लेते हुए 30-60 सेकंड तक रुकें.
उत्थिता त्रिकोणासन
इस योग को करने से रक्त संचार में बेहतर सुधार, पैरों को मजबूती और छाती को फैलाता है. इससे ऑक्सीजन बेहतर तरीके से शरीर में जाती है.

कैसे करें
इस योग को करने के लिए पैरों को चौड़ा करके खड़े हो जाएं. अपने दाहिने पैर को 90 डिग्री बाहर की ओर मोड़ें. हाथों को बगल में फैलाएं और दाहिने हाथ को पिंडली या ब्लॉक तक ले जाएं. छाती खोलें और ऊपर की ओर देखें. 5-8 सांसों तक रोकें और दूसरी तरफ भी यही प्रक्रिया दोहराएं.
सेतु बंध सर्वांगासन
इस योगाभ्यास से हार्ट धीरे से उत्तेजित होता है और शिराओं में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है.

कैसे करें
इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें, घुटने मोड़ें, पैरों को कूल्हों की चौड़ाई के बराबर दूरी पर रखें. कूल्हों को ऊपर उठाएं और कमर के नीचे एक योगा ब्लॉक रखें. अपने कंधों को शिथिल रखें और अपनी छाती को चौड़ा करें. धीमी सांस लेते हुए 1-2 मिनट तक इसी स्थिति में रहें.
विपरीत करणी
इस योग से रक्तचाप कम होता है. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है और हृदय को गहराई से स्वस्थ करता है.

कैसे करें
इसे करने के लिए दीवार के पास एक तरफ झुककर बैठें. लेटते समय अपने पैरों को ऊपर उठाएं. अपनी बाहों को बगल में आराम से रखें. 3-5 मिनट तक रुकें.
इसे भी पढ़ें:-नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में नौकरी पाने का मौका, इतने पदों पर निकली भर्ती