NCL Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपके पास 10वीं के साथ डिप्लोमा है, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी NCL ने असिस्टेंट फॉरमैन (ट्रेनी) के 270 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
क्या होनी चाहिए योग्यता?
इन पदों के लिए उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास हो. इसके साथ संबंधित ट्रेड में तीन साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है. डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए.
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूतनम आयु 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) लिया जाएगा. यह परीक्षा 90 मिनट की होगी और इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं है. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लगभग 47000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.
कैसे करें आवेदन ?
- आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर जायें.
- Career → Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
- असिस्टेंट फोरमैन (मैकेनिकल/ई एंड टी/इलेक्ट्रिकल) की रोजगार अधिसूचना पर क्लिक करें.
- “Online Apply” लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी सभी मांगी गयी जानकारी भरें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें:-विधि विधान से साधना करेंगे तो खुल जायेगी दिव्य दृष्टि: पंकज जी महाराज