लौंग का पानी पीने के जबरदस्त फायदे, दूर होती हैं सेहत से जुड़ी ये समस्याएं

Health care: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद पूरी होना और शरीर को आराम मिलना एक बड़ी चुनौती बन गया है. तनाव, काम का बोझ, मोबाइल और स्क्रीन टाइम, यह सब मिलकर नींद के पैटर्न को बिगाड़ देते हैं. ऐसे में आयुर्वेद और प्राकृतिक नुस्खों का महत्व और बढ़ जाता है. इसी कड़ी में लौंग का पानी एक अद्भुत उपाय है. रात को सोने से पहले अगर आप लौंग का पानी पीकर सोते हैं तो सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर होंगे. चलिए जानते हैं वे फायदे कौन से हैं?

रात को सोने से पहले लौंग का पानी पीने के फ़ायदे

  • पाचन को बेहतर: कई लोगों को रात में पाचन से जुड़ी दिक्कतें, जैसे पेट फूलना और गैस की समस्या होती है. अगर आपको भी ऐसी ही दिक्कतें होती हैं, तो लौंग का पानी पीना आपके पाचन की समस्याओं के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है. ‘जर्नल ऑफ़ फ़ार्माकोग्नोसी एंड फ़ाइटोकेमिस्ट्री’ में छपी एक स्टडी के मुताबिक, लौंग दस्त और पेट की जलन जैसे लक्षणों से राहत दिलाने में मददगार होती है.
  • इम्यूनिटी boosterआप अपनी इम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए लौंग जैसे मसालों पर भरोसा कर सकते हैं. लौंग में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, इसलिए इसका पानी हानिकारक इन्फेक्शन से लड़ने की आपकी क्षमता को बेहतर बना सकता है. जब आप सो रहे होते हैं, तो लौंग का पानी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है.
  • ओरल हेल्थ: लौंग में मौजूद यूजेनॉल तत्व की वजह से, यह मुँह की सेहत के लिए भी ज़बरदस्त फ़ायदे देता है. यूजेनॉल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुँह में हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं. इस आदत को अपनाना शुरू करें और देखें कि यह कितनी तेज़ी से आपके मुँह की सेहत को बेहतर बनाता है.
  • बेहतर नींद: गहरी नींद के लिए लौंग का पानी सबसे बड़ा वरदान है. इसमें मन को शांत करने वाले गुण भी मौजूद हैं. ये गुण दिमाग और शरीर दोनों को रिलैक्स करते हैं, तनाव कम करते हैं.
  • लिवर की सफाई: लौंग का पानी पीने से आपके लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिल सकती है. NIH की एक स्टडी के मुताबिक, लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल लिवर को किसी भी तरह की चोट या नुकसान से बचाने में सक्षम होता है. इसके अलावा, ये सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं, जो लिवर को नुकसान पहुँचाने के मुख्य कारण हैं.
  • ब्लड शुगर को नियंत्रित: लौंग का पानी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है. लौंग इंसुलिन के काम को बेहतर बनाता है, जिससे इसका नियमित सेवन करके डायबीटीज वाले लोग अपने शुगर लेवल को स्थिर रख सकते हैं. 

कैसे बनाएं लौंग का पानी?

  • विधि 1 (उबालकर): एक गिलास पानी में 2-3 लौंग डालकर 5-7 मिनट तक उबालें. जब पानी आधा रह जाए या हल्का गुनगुना हो जाए, तो छानकर पी लें.
  • विधि 2 (भिगोकर): रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में 2 लौंग डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे पी लें.

इसे भी पढ़ें:-कूलर से आ रही गंदी स्मेल, ऐसे करें कमरे को फ्रेश और खुशबूदार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *