सुबह खाली पेट जीरा-अजवाइन पानी पीने के फायदे, इसके हेल्थ बेनिफिट्स जानकर रह जाएंगे दंग

Health care: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं. ऐसे में लोगों का झुकाव आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों की तरफ ज्यादा होने लगा है. अगर आप अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के बजाय जीरा और अजवाइन के पानी से करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स
  • जीरा अजवाइन का सुबह खाली पेट सेवन हमारे शरीर में एक नेचुरल क्लिंजर की तरह काम करता है. ये हमारे शरीर को अंदर से डिटोक्सीफाई करता है, जिससे लिवर हेल्थ को बढ़ावा मिलता है और ये स्वस्थ रहते हैं.
  • एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई तरह के मिनरल व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्रिंक बालों को पोषण देता है. इसने सेवन से बाल मजबूत बनते हैं. साथ ही, यह बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है. इसके अलावा, यह टूटे और झड़े हुए बालों के उगने में भी मदद करता है.
  • अपने औषधीय गुणों से भरपूर यह ड्रिंक, व्यक्ति के पाचन शक्ति को दुरूस्त करने में मदद करता है, जिससे गैस, अपच, बदहजमी और सूजन को कम करने में मदद मिलती है. इसलिए नियमित तौर से सुबह खाली पेट इसका सेवन करना फायदेमंद होता है.
  • जीरा अजवाइन का पानी पीने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह ड्रिंक किसी भी तरह के इन्फेक्शन के खिलाफ ढाल की तरह काम करता है.
  • स्वांस प्रणाली से संबंधी परेशानियों में भी यह ड्रिंक फायदेमंद साबित होता है. इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सर्दी, जुकाम,खांसी और अस्थमा जैसी बीमारियों की समस्या को कम करने और इससे राहत दिलाने में मदद करता है.
  • इन मसालों में मौजूद औषधीय गुण ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में भी मदद करते हैं.
इसे बनाने का सही तरीका

इसको बनाने के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा और आधा चम्मच अजवाइन डालकर रातभर के लिए भिगो दें. सुबह इस पानी को तब तक उबालें जब तक यह आधा न रह जाए. फिर इसे छानकर हल्का गुनगुना घूंट-घूंट करके पिएं. स्वाद के लिए आप इसमें थोड़ा नींबू या शहद मिला सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-भारत दौरे पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर में किए दर्शन, बिहार के राज्यपाल ने किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *