Health care: आज के समय में पेट की चर्बी कम करना कई लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है. अधिकतर लोग सोचते हैं कि इसके लिए जिम जाना और भारी मशीनों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है. लेकिन सच यह है कि कुछ आसान एक्सरसाइज घर पर ही करके भी अच्छे परिणाम पाए जा सकते हैं. योग एक बेहतरीन विकल्प है. वेट लॉस चैलेंज अपनाकर आप अपने शरीर में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. योग न सिर्फ वजन कम करता है, बल्कि शरीर को फिट, लचीला और ऊर्जावान भी बनाता है.
वजन घटाने वाले असरदार योगासन
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार 12 आसनों का एक सेट है. इसके अभ्यास से पूरे शरीर का वर्कआउट हो जाता है. सूर्य नमस्कार तेजी से कैलोरी बर्न करता है.
भुजंगासन
वजन कम करना चाहते हैं तो भुजंगासन का अभ्यास जरूर करें. इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम होती है और पीठ मजबूत होती है. अतिरिक्त वसा को घटाने में भुजंगासन का अभ्यास कारगर है.
नौकासन
यह आसन पेट की जिद्दी चर्बी घटाने के लिए बेहद प्रभावी है. जिन लोगों का पेट निकला हो, वह रोजाना नौकासन का अभ्यास कर सकते हैं.
कपालभाति प्राणायाम
कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास शरीर को कई फायदे देता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन कम करने में मदद करता है.
उष्ट्रासन
उष्ट्रासन में ऊंट जैसी मुद्रा में स्वयं को रखना होता है. यह मुश्किल आसन है. यदि बैक पेन या स्पाइन संबंधी कोई समस्या नहीं है, तभी इसका अभ्यास करें. यह बेली फैट को कम करने के साथ-साथ बैक मसल्स को मजबूत करता है. फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है.
इसे भी पढ़ें:-शरीर को एक्टिव और फिट रखने वाले विटामिन्स, जानिए इनके फायदे और डाइट टिप्स