Eye Look Step By Step : बंगाली लड़कियों की बड़ी-बड़ी काजल लगी आंखें सिर्फ मेकअप का हिस्सा नहीं होतीं, बल्कि एक एहसास होती हैं, बता दें कि यह एक परंपरा, एक पहचान और एक हल्की-सी नजाकत भरी अदाकारी. सिर्फ एक हल्की रेखा से आंखों को ऐसा निखार मिल जाता है, जो साधारण लुक को भी खास बना देता है. इसके साथ ही दुर्गा पूजा के सजने-संवरने से लेकर रोजमर्रा की सादगी तक, यह अंदाज हर मौके पर फिट बैठता है. इसकी खासियत है हल्का-सा फैला हुआ काजल, जो आंखों को गहराई और एक अलग ही अट्रेक्शन देता है.
सदियों पुरानी परंपरा
जानकारी के मुताबिक, यह चलन आज का नहीं, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा से जुड़ा है. काजल को बुरी नजर से बचाव, ठंडक और सांस्कृतिक पहचान के रूप में भी देखा जाता है. लेकिन बंगाली अंदाज की सबसे खास बात यह है कि इसमें गहराई के साथ एक सॉफ्ट लेकिन प्रभावशाली भाव झलकता है, जहां आंखें खुद अपनी कहानी कहती हैं.
चेहरे की तैयारी
बता दें कि सबसे पहले आंखों के नीचे ठंडक देने के लिए बर्फ हल्के हाथ से लगाएं और इसके बाद किसी हल्की क्रीम इस्तेमाल करें. इससे त्वचा तैयार होती है और काजल लंबे समय तक टिकता है.
अंदरूनी रेखा पर काम
साथ ही ऊपरी पलकों की अंदरूनी लाइन पर काजल लगाएं. इससे पलकों की जड़ें घनी दिखती हैं बता दें कि ऐसा करने से आंखों में बिना ज्यादा मेकअप के भी गहराई आ जाती है. यही इस लुक का सबसे बड़ा राज है.
निचली लाइन को उभारें
इसके बाद निचली पलकों की लाइन पर काजल लगाएं और उसे हल्का-सा बाहर की ओर बढ़ाएं. इससे आंखें बड़ी और ज्यादा स्पष्ट दिखती हैं.
हल्का फैलाव दें
कॉटन या उंगली की मदद से काजल को हल्का-सा फैला दें, खासकर नीचे की लाइन को. ध्यान रखें कि किनारे बहुत शार्प न रहें, बल्कि हल्का धुंधलापन बना रहे.
मुलायम किनारा बनाएं
काजल को थोड़ा बाहर की ओर खींचें, लेकिन उसे हल्का-सा घुला हुआ ही रखें. इससे आंखों को लंबा और आकर्षक आकार मिलता है.
अंतिम स्पर्श
इसके बाद पलकों पर हल्का मस्कारा लगाएं और भौंहों को नेचुरल रखते हुए थोड़ा सधा हुआ आकार दें. पूरा लुक ज्यादा भारी नहीं, बल्कि सादगी में खूबसूरती दिखाने वाला होना चाहिए. इस अंदाज की खूबसूरती इसी में है कि यह ज्यादा मेहनत के बिना भी आपकी आंखों को बोलता हुआ बना देता है, जहां हर नजर में एक कहानी छुपी होती है.
इसे भी पढ़ें :- पटना में 1000 तो दिल्ली में…, जानें क्या है आपके शहर में गैस सिलेंडर की कीमत