">

तबादला नीति 2022 को योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें तबादला नीति 2022 को मंजूरी दे दी गई है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी है। उन्होंने बताया कि 15 से 30 जून तक इस नीति के तहत तबादले किए जाएंगे।

इस बैठक में पुलिस के 40 हजार पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पर्यटन एवं संस्कृति, कृषि, उच्च शिक्षा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास,  चिकित्सा शिक्षा  सहित विभिन्न विभागों के करीब डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *