श्रेष्ठ मां और पत्नी होती हैं इन गुणों वाली महिलाएं

रोचक जानकारी। फेमस अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य बहुत ही बुद्धिमान और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपनी नीतियों में न सिर्फ व्यक्ति को सफलता हासिल करने के तमाम रास्ते बताए हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज का कल्याण भी किया है। आज भी उनकी रणनीति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को मधग का सम्राट बना दिया था। उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। चाणक्य नीति कहती है कि मनुष्य का जीवन अनमोल है। इस जीवन को यदि सफल और सार्थक बनाना है, तो हर किसी को कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। चाणक्य ने ऐसी महिलाओं के बारे में जिक्र किया है, जो किसी व्यक्ति की जीवनसाथी बन जाएं तो उसका जीवन संवरते देर नहीं लगती।  तो आइए जानते हैं कि ऐसी महिलाएं कौन सी हैं।

लक्ष्मी का रूप होती हैं शांत स्वभाव की महिलाएं :- 
चाणक्य नीति के मुताबिक, शांत महिला को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में अगर किसी पुरुष के जीवन में शांत चित्त वाली महिला पत्नी बनकर आए तो वह न केवल घर को संवार देती है बल्कि परिवार में एका और सुख-शांति भी बनाए रखती है। जिससे उस परिवार को तरक्की करते देर नहीं लगती।

शिक्षित और संस्कारी महिलाएं :-
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, अगर कोई शिक्षित, गुणवान और संस्कारी महिला पत्नी बनकर किसी जीवन में आए तो वह हरेक परिस्थिति में परिवार की मददगार बन जाती है। ऐसी महिलाएं न केवल आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं बल्कि बड़े फैसले भी निडरता से लेती है।

मीठी वाणी से कर देती हैं मोहित :-    
आचार्य चाणक्य के मुताबिक ऐसी मीठा बोलने वाली महिला से शादी करने वाला पुरुष हमेशा खुशहाल जिंदगी जीता है। इस प्रकार की महिलाएं खुद तो समाज में सम्मान पाती ही हैं। साथ ही अपने मायके और ससुराल की प्रतिष्ठा भी बढ़ा देती हैं।

सीमित इच्छा रखने वाली महिलाएं :-
जो महिलाएं परिस्थितियों के मुताबिक अपनी इच्छाओं को मोड़ना जानती हैं, वे श्रेष्ठ पत्नी साबित होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने पति और परिवार को अच्छे कार्य करने और सतमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी सीमित इच्छाओं की वजह से परिवार भी कभी आर्थिक संकट में नहीं फंसता, जिसका फायदा पूरे घर को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *