">

पुरुषों की इन हरकतों से महिलाएं होती हैं असहज…

रिलेशनशिप। महिलाएं  अक्सर पुरुषों की कुछ बातों या आदतों के कारण असहज महसूस करती हैं। हो सकता है कि कोई पुरुष ऐसा अंजाने में करे लेकिन उनकी कुछ हरकतों के कारण महिलाओं के सामने उनकी छवि बिगड़ जाती है। कॉलेज हो या कार्यालय या फिर किसी पार्टी के मौके पर अक्सर लड़के लड़कियां आमने आते हैं।

इस दौरान आप किसी लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हों लेकिन आपकी कुछ हरकतें बनने वाली बात को भी बिगाड़ सकती हैं। यहां हम बताते हैं पुरुषों की कुछ आदतों के बारे में, जिसे लड़कियां कतई पसंद नहीं करतीं। अधिकतर महिलाओं को पुरुषों की इन आदतों से परेशानी होती है, कभी-कभी ये परेशानी डर में बदल जाती है।

जिसकी वजह से वह उस पुरुष से दोबारा मिलना या देखना नहीं चाहतीं। ऐसे में हर पुरुष को अपनी इन गलत आदतों के बारे में पता होना चाहिए, जो आपके सामने मौजूद महिला को असहज महसूस करा सकती हैं।

टच करने की कोशिश:-

कुछ पुरुषों की आदत होती है कि वह जाने अंजाने सामने वाले को टच करके बात करते हैं। सामने अगर महिला हो तो अपने हाथों पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत होती है। बात बात पर महिला को स्पर्श करना या ओवर फ्रेंडली होना उन्हें पसंद नहीं आता। बिना किसी महिला की अनुमति के लड़के खुद को बेस्ट फ्रेंड बताकर बातों ही बातों में कभी उनके कंधे पर हाथ रख देते हैं तो कभी हाथ पकड़ने की कोशिश करते हैं। इससे लड़कियां असहज और असुरक्षित महसूस करती हैं। इस तरह की आदत आपको तुरंत सुधार लेनी चाहिए।

ऊपर से नीचे तक घूरना:-

अक्सर पुरुष महिला को बेवजह घूरते हैं। चाहे आप किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में हों या ऑफिस व गैदरिंग में हों, कोई लड़की अगर सजी संवरी दिख जाती है तो पुरुष उसे सिर से लेकर पैर तक देखते हैं। आपकी नजरें उन्हें असहज कर सकती हैं। महिलाएं अक्सर इन नजरों से छुपना चाहती हैं।

कमेंट करना:-

कई बार तो लड़के किसी महिला को देखकर उसके लुक्स पर बाते करने लगते हैं। उनकी चाल ढाल से लेकर कपड़ों तक के बारे में कमेंट करते हैं। लड़कों की आवाज तेज हो या फुसफुसाहट हो, लड़कियां इसे नोटिस करती हैं और असहज महसूस करती हैं।

वल्गर बातें करना:-

भले ही आज की लड़कियां मॉडर्न हो चुकी हों लेकिन भारत में आज भी लड़कियों के साथ वल्गर बातें उन्हें असहज महसूस कराती हैं। आमने सामने या कॉल-चैट के जरिए आप किसी लड़की से वल्गर टॉपिक पर बात करते हैं तो आपकी छवि उनकी नजरों में खराब हो जाती है। अगली बार वह आपको अवॉइड करने लगती हैं और दोबारा आपसे बात नहीं करना पसंद करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *