मौसम विभाग अगले दो दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी की जताई संभावना…

नई दिल्ली। चक्रवात जवाद के कमजोर होकर गहरे दबाव में बदलने के साथ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम के बदलाव को लेकर जानकारी साझा की है। पश्चिमी हिमाचल के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना है और पूर्वोत्तर अरब सागर पर एक सर्कुलेशन बन गया है। इसकी वजह से मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक मौसम में इस बदलाव के चलते जम्मू-कश्मीर सह‍ित अन्य पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों में हल्की से भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश भी हो सकती है। अभी तक सर्दी का अहसास न देने वाले मौसम में अब ठंड दस्तक दे सकती है। जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों तक बर्फबारी होगी। कश्मीर के मैदानी इलाकों में दो से तीन इंच, जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर छह से सात इंच तक बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बर्फ गिर सकती है। वहीं जवाद के उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने के साथ बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *