वास्तु दोष: कहीं आपके घर में तो नही है ये चि‍जें…

वास्तु। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर को वास्तु दोष से बचाए रखने के लिए सिर्फ सही दिशा का होना ही जरूरी नहीं है, बल्कि घर की दीवारों और घर में रखी चीजों पर भी खास ध्यान देने की जरूरत होती है।

आपको घर में यदि सुकून की नींद, अच्छा सेहतमंद भोजन और भरपूर प्यार-अपनत्व नहीं मिल रहा है, तो इसका मतलब यह है कि घर में वास्तु दोष है। इसलिए सिर्फ घर की दिशा ही नहीं, बल्कि घर के अंदर रखी वस्तुओं पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। आइए आज जानते हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में

ताज महल:- कभी भी घर में ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, जिसमें कोई कब्र या समाधि नजर आ रही हो। अकसर लोग घर में प्यार के प्रतीक के तौर पर ताजमहल की तस्वीर लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ताजमहल एक मकबरा है। इस तरह की तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।

युद्ध से संबंधित तस्वीरें:- वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कभी भी युद्ध से संबंधित तस्वीरें जैसे कि महाभारत या रामायण की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि यह तस्वीरें परिवार के सदस्यों के बीच प्रतिद्वंद्विता को दर्शाती हैं। साथ ही इससे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

नटराज की तस्वीर:- पौराणिक मान्यता है कि भगवान शिव नृत्य तभी करते हैं, जब वो क्रोध में होते हैं। क्रोध मुद्रा में उनका तांडव होता है, जो नटराज के रूप को दिखाता है और इसका अर्थ होता है विनाश।

ऐसे में आप यदि अपने घर में नटराज की मूर्ति रखते हैं, तो यह अनायास ही घर की अशांति का कारण बनती है और ऐसे घर में लड़ाई झगड़े होने लगते हैं। इसलिए आपको नटराज की तस्वीर को घर में नहीं रखनी चाहिए।

नेगेटिव तस्वीर:- वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक घर में बिना फूल या फल के पेड़ के चित्र, डूबते जहाज या नाव, तलवार की लड़ाई की तस्वीर, पकड़े गए हाथियों की तस्वीर, रोते हुए लोगों की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीरें मन को उदास करती हैं।

कांटेदार पौधे:- कभी भी घर में कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। आपको बता दें कि गुलाब के अलावा अन्य सभी कांटेदार पौधे अशुभ माने गए हैं। ऐसे में इन्हें तुरंत हटा दें, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *