उत्तराखंड में चार धाम हैं, अगर सैन्य धाम बना तो यह पांचवां धाम होगा: राजनाथ सिंह

उत्तराखंड। शहीद सम्मान समारोह में पिथौरागढ़ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और चीन को चेताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में शांति को अस्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास करता है, लेकिन हमने उन्हें स्पष्ट संदेश दिया है कि हम पलटवार करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह एक नया और शक्तिशाली भारत है। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहा कि उत्तराखंड में चार धाम हैं और अगर सैन्य धाम बना तो यह पांचवां धाम होगा। इस धाम में शहीदों के घरों की मिट्टी होगी। सैन्य धाम में शहीदों और उनके गांवों के नाम भी लिखे जाएंगे। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह पुष्कर सिंह धामी भी अच्छे फिनिशर हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत चाहता है कि अपने पड़ोसियाें से अच्छे रिश्ते हों, लेकिन कुछ ऐस भी देश (पाकिस्तान) हैं, जिन्हें नहीं पता की पड़ोसी देशों से कैसे रिश्ते रखे जाते हैं। वह बराबर आतंकवादी हमलों के माध्यम से भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता है। इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि अगर ज्यादा गड़बड़ करोंगे तो हम सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राक कर सकते हैं, एयर स्ट्राइक कर सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि एक और पड़ोसी (चीन) देश है। जिनके साथ हम पड़ोसियों जैसे रिश्ते रखना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *