रायता बनाने की ये विधि करें ट्राई…

रेसिपी। गर्मी में दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। खीरा भी गर्मियों में खूब खाया जाता है क्‍योंकि खीरे में पानी की मात्रा ज्‍यादा होती है। अगर आप खीरे का रायता पसंद करते हैं तो, कुछ अलग तरीके से बनाकर देखें। वैसे भी रायता खाने का जायका बढ़ा देता है।

वहीं इसमें कुछ मसाले ऐसे पड़ते हैं, जो डाइजेशन के लिए काफी अच्छे होते हैं। दही में फायदेमंद बैक्टीरियाज होते हैं, जो पेट और सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। यहां सीखें खीरे का घी वाला रायता बनाने का तरीका…

सामग्री:- पिसा भुना जीरा, दही, खीरा, छोटी राई, साबुत जीरा,  काला नमक, सफेद नमक, देसी घी।

बनाने का तरीका:- खीरे का रायता बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें। फिर इसे कद्दूकस करें और इसका पानी निचोड़ दें। इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा घी डालें।

घी गरम हो जाने पर जीरा और राई डाल दें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें। खीरे को थोड़ी देर फ्राई करके गैस बंद कर लें। दही को अच्छी तरह फेंट लें। इसमें काला नमक, थोड़ा सफेद नमक, पिसा-भुना जीरा मिलाएं। सब मिल जाए, तो इसमें फ्राई किया खीरा डाल दें। अब आपका रायता तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *