एथनिक ड्रेस के साथ शर्ट करें ट्राई, मिलेगा स्‍टाइलिश लुक…

फैशन। फैशन का दौर बदल रहा है। इस बदलते हुए दौर में महिलाएं हमेशा ट्रेंडी लुक चाहती हैं। जिसके लिए महिलाएं कई तरह के अलग-अलग आउटफिट ट्राई करती हैं। बात अगर एथनिक लुक की करी जाए, तो इसका फैशन कभी नहीं बदलता है। आप कोई भी एथनिक आउटफिट पहन कर के बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। फेस्टिव सीजन में एथेनिक ड्रेस पहनने की बात ही अलग होती हैं। एथनिक वियर में अपने लुक को और निखारने के लिए आप शर्ट भी कैरी कर सकती है।

शर्ट विद साड़ी:-

अगर आपको साड़ी के साथ ब्लाउज को तैयार करने का टाइम नहीं मिला है, तो आप साड़ी के साथ शर्ट कैरी कर सकती हैं। ये आपको एक बेहतरीन और ट्रेंडी लुक देगी। आप साड़ी के साथ डिजाइनर शर्ट पहन सकती हैं। आप इसके लाइट मेकअप करें, इससे आपका डिजाइनर शर्ट लुक हाईलाइट होगा।

शर्ट विद स्कर्ट:-

स्कर्ट के साथ स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप शर्ट को पेयर कर सकती हैं। इससे आपको काफी बोल्‍ड लुक मिलेगा। साथ ही इसके लिए आप लाइट शर्ट के साथ डार्क प्रिंटेड स्कर्ट ट्राई करें। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

शर्ट विद लहंगा:-

अगर आप फेस्टिव सीजन के लिए तैयार हो रही हैं तो इस बार लहंगे को अलग तरीके से ट्राई करें। शर्ट और लहंगे का कॉम्बिनेशन फेस्टिव सीजन में आपको अलग और स्‍टाइलिश लुक देगा।

शर्ट विद पटियाला सलवार:-

त्‍योहार में या फिर पार्टी में पटियाला सलवार के साथ लॉन्ग शर्ट कैरी करना बेस्ट ऑप्शन है। आप लुक को और निखारने के लिए बेल्ट भी ट्राई करें। जवेल्‍री में इसके साथ केवल हैवी इयररिंग्स ही पहनें।

शर्ट विद प्लाजो:-

ज्यादातर महिलाएं प्लाजो के साथ लॉन्ग या शॉर्ट कुर्ता पहनती हैं, लेकिन अगर आपको इसके साथ ट्रेंडी लुक चाहिए तो आप शर्ट ट्राई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *