पेट कम करने में सहायक है ये योगाभ्‍यास…

योग। शरीर को फिट बनाए रखने के लिए रोजाना योग और व्यायाम का अभ्यास करना सबसे बेहतर माना जाता है। योग मन को शांत रखने के साथ शारीरिक समस्याओं को कम करने में भी सहायक हैं, साथ ही इससे कई तरह की बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है।
पेट को कम करने, वजन को नियंत्रित बनाए रखने से लेकर कई तरह की बीमारियों को दूर करने में भी नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास के लाभ होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सभी आयु के लोगों के लिए दिनचर्या में योगासनों को शामिल करना विशेष लाभप्रद हो सकता है।

शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाए रखने, मांसपेशियों-हड्डियों की शक्ति को बढ़ाने में जिन योग के अभ्यास को काफी कारगर माना जाता है, फलकासन योग उनमें से एक है। फलकासन  योग को प्लैंक पोज के नाम से भी जाना जाता है। नियमित रूप से इसके अभ्यास की आदत बनाकर शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं-

मांसपेशियों के लिए प्लैंक पोज:-
प्लैंक पोज शरीर की मांसपेशियों को टोन करने और उन्हें मजबूती देने में विशेष भूमिका निभाता है। विशेषरूप से इस योग का अभ्यास पेट के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। प्लैंक पोज, कोर को मजबूत करने के साथ पेट से अतिरिक्त चर्बी को कम करने और फिटनेस को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। प्लैंक पोज के नियमित अभ्यास से शरीर की क्षमता में भी सुधार होता है।

प्लैंक पोज से होने वाले फायदे:-

प्लैंक पोज को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए विशेष लाभप्रद माना गया है। रोजाना इसके अभ्यास से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

  • शारीरिक मुद्रा, संतुलन और समन्वय को ठीक रखने में मददगार।
  • पेट के अंगों के लिए फायदेमंद, कई प्रकार की बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
  • कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाता है, जो शारीरिक फिटनेस में सहायक है।
  • शरीर के लचीलेपन में सुधार करता है।
  • मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के साथ एकाग्रता में भी बढ़ावा मिलता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *