गर्मि‍यों में आपको कुल-कुल कर देंगे ये वाटर पार्क…

यात्रा। गर्मी शुरू हो गई हैं। ज़्यादातर लोग ऐसे में किसी ठंडी जगह पर जाना पसंद करते हैं। आप भी अगर अपनी फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन सिर्फ एक दिन की छुट्टी है, तो कहीं दूर जाने की बजाय आप दिल्ली के आसपास ही घूमने जा सकते हैं। दिल्ली में कई मशहूर वॉटर पार्क्स हैं, आप जहाँ वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ मस्ती कर सकते हैं। तो चलिए जानते है इन बेहतरीन वॉटर पार्क्स के बारे में…..

फन एंड फूड विलेज वॉटर पार्क:- आपको बता दें कि फन एंड फूड विलेज वॉटर पार्क दिल्ली और आसपास के लोगों की फेवरेट वीकेंड डेस्टिनेशन है। यह दिल्ली का सबसे मशहूर एम्यूजमेंट पार्क है। यह वॉटर पार्क दिल्ली और हरियाणा की सीमा के पास कापसहेड़ा में बना हुआ है।

आपको बता दें कि इस वॉटर पार्क की खासियत यह है कि यहाँ भारत का सबसे बड़ा स्नो पार्क  है। यहां आप 20 से भी अधिक का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस वॉटर पार्क में कपल्स की एंट्री पर कम पैसे लगते हैं, यही वजह है की कपल्स के बीच काफी लोकप्रय है।

ऑयस्टर्स बीच वॉटर पार्क:- आपको बता दें कि गुरुग्राम के हुड्डा सिटी सेंटर के नजदीक स्थित ऑयस्टर्स बीच पार्क दिल्ली/एनसीआर के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस वॉटर पार्क में आने के बाद आपको ऐसा लगेगा, मानो आप सचमुच किसी बीच पर घूमने आए हों।

गुडगांव के अप्पू घर में स्थित यह वॉटर पार्क लगभग दस एकड़ जमीन में फैला हुआ है। आप यहाँ 15 बेहतरीन वॉटर राइड्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आप यहाँ वॉटर राइड्स के साथ-साथ लजीज़ खाने का मज़ा भी ले सकते हैं।

जस्ट चिल वॉटर पार्क:- जस्ट चिल वॉटर पार्क के बारे में कहा जाता है कि यहां का पानी बहुत साफ है। यहां स्लाइड्स के दौरान उठने वाली पानी की तरंगे, राइड्स में रोमांच भरती है। यह दिल्ली की जीटी करनाल मेन रोड में स्थित जीटीबी मेमोरियल के नजदीक है।

आप यहां जाने के लिए कैब का प्रयोग कर सकते हैं। आप यहां पर ब्लैक थ्रिल, रेनबो, मिनी एक्वा राइड्स, गॉडजिला, फ्रेंडशिप जैसी वॉटर राइड्स कर सकते हो। इसके अलावा यहां आप एडवेंचर गेम्स भी खेल सकते हो। इस वॉटर पार्क का टाइमिंग सुबह 10 से शाम 7:00 बजे तक है।

स्प्लैश वॉटर पार्क:- आप अगर फैमिली के साथ दिल्ली के नजदीक घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप स्प्लैश वॉटर पार्क जा सकते हैं। स्प्लैश वॉटर पार्क वॉटर राइड्स के शौकीनों के बीच बहुत लोकप्रिय है। आपको बता दें कि यह वॉटर पार्क जीटी करनाल रोड पर स्थित है।

आप यहां कई तरह की वॉटर राइड्स को एंजॉय कर सकते हैं। यहां किडीज पूल, वेव पूल, साइक्लोन्स, बुद्धा वॉटर फॉल, स्केट स्लाइड्स, हराकारी स्लाइड आदि का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहाँ पर मिनी ट्रेन का स़फर आपके वीकेंड को यादगार बनाने के लिए परफेक्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *