ये स्नैक्स बच्चों के ग्रोथ और डेवलपमेंट में करेंगी मदद

हेल्‍थ। हम अक्सर मील्स के बीच में स्नैक्स लेना पसंद करते हैं, जिससे थोड़ी भूख शांत हो जाती है। बच्चों के लिए भी मील्स के बीच में स्नैक्स खाना न केवल भूख को कम करता है बल्कि ओवरआल न्यूट्रिएंट इंटेक में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बसरते इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि यह स्नैक्स हेल्दी हों। अनहेल्दी स्नैक्स से सभी की हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अपने बच्चों को ऐसे स्नैक्स दें जिनसे उन्हें अधिक न्यूट्रिएंट्स मिले। इसके लिए आप फल, सब्जियों, डेयरी, नट्स आदि को उनके स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं। इससे बच्चे की ग्रोथ और डेवलपमेंट में मदद मिलेगी। बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक्स की लिस्ट में आप इन 5 चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते है उन स्‍नैक्‍स के बारे में…

ओट्स-

ओट्स न केवल बच्चों के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है बल्कि एक अच्छा स्नैक्स भी है। इसमें सॉल्युबल फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं, जिससे डायजेस्टिव ट्रैक्ट में लाभदायक बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इसमें चीनी की मात्रा को सीमित रखना जरूरी है।

चीज-

चीज प्रोटीन, फैट और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है। चीज और डेयरी प्रोडक्ट्स को संपूर्ण डाइट क्वालिटी के साथ लिंक किया जाता है। इसके साथ ही यह बच्चों की कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए, डी और अन्य न्यूट्रिशनल जरूरतों को भी पूरा करता है।

फ्रूट स्मूदी-

फ्रूट स्मूदी भी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। आप इनमें सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं। लेकिन स्मूदी बनाते हुए हमेशा साबुत और फ्रेश चीजों का ही इस्तेमाल करें।

बेक्ड स्वीट पोटैटो फ्राइज-

स्वीट पोटैटो बीटा-कैरोटीन का बेहतरीन स्‍त्रोत है। यह ऐसा न्यूट्रिएंट है जो शरीर द्वारा विटामिन ए में कंवर्ट कर दिया जाता है। यह आंखों और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद हैं। फ्रेंच फ्राइज की जगह आप इसे अपने बच्चे को स्नैक के रूप में भी दे सकते हैं।

बॉयल्ड एग्स टोस्ट-

अंडे प्रोटीन और फैट का अच्छा स्त्रोत हैं। इसके साथ ही टोस्ट कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का सोर्स है। इन दोनों को एक साथ अपने बच्चे को देना, एक हेल्दी स्नैक है और इससे उनका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *