">

कश्मीर की ये जगहें हैं बेहद खूबसूरत…

यात्रा। भारत में घूमने के लिहाज से कई खूबसूरत जगहें हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करती है। दूर दराज से हर साल लाखों पर्यटक भारत की खूबसूरत जगहों, यहां की ऐतिहासिकता, प्रकृति प्रदत्त पर्यटन स्थलों और मानव निर्मित जगहों को घूमने के लिए आते हैं।

भारत की कई ऐसी जगहें हैं जो विदेशों में बहुत मशहूर हैं, उनमें से एक कश्मीर है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर की बर्फीली वादियां, हरियाली, झील और यहां का अतिथि सत्कार पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।

कश्मीर का नाम आते ही सबसे पहले लोगों के दिमाग में श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग और डल झील की छवि दिखने लगती है लेकिन, कश्मीर में और भी कई खूबसूरत जगहें हैं, जिनके बारे में शायद आपको अधिक जानकारी न हो लेकिन घूमने के लिए वे जगहें बेहतर विकल्प है। यदि इस बार आप कश्मीर जाएं तो वहां कि पांच सबसे खूबसूरत जगहों या घाटियों को जरूर घूमे।  आइए जानें कश्मीर की  खूबसूरत जगहों के बारे में। 

युसमर्ग:-
यह कश्मीर की बेहद खूबसूरत जगह है। यहां आपको विदेशी वातावरण का अनुभव होगा। युसमर्ग नाम की यह जगह श्रीनगर से 45 किलोमीटर दूर बडगाम इलाके में पड़ती है। युसमर्ग काफी हरा भरा है। यहां के घने जंगल आपका मन मोह लेंगे। युसमर्ग में सेब, अमरूद और पुदीने की खेती भी होती है। युसमर्ग का नजारा यूरोप का लुत्फ देता है।

गुरेज:-
कश्मीर की गुरेज घाटी काफी मशहूर है। श्रीनगर से 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुरेज में काफी खूबसूरत झीलें हैं। यहां आपको मानसबल और वूलर झील के मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे। गुरेज में किशनगंगा नदी समेत कई अन्य धाराएं बहती हैं।

अरु वैली:-
कश्मीर में अरू वैली नाम का हिल स्टेशन पहलगाम से 12 किलोमीटर दूर स्थिति है। इस छोटे से हिल स्टेशन की खूबसूरती किसी विदेशी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। यहां आपको झरने, ऊंची चोटियां और पास में ही लिद्दरवट वैली घूमने को मिल सकती है। कोल्हाई ग्लेशियर और तरसर मानसर झील और पास में ही बैसारन वैली की सुंदरता का आनंद भी आप ले सकते हैं।

लोलाब वैली:-
प्राकृतिक सुंदरता और शांत जगह पर सुकून के पल बिताने हों तो लोलाब वादी जा सकते हैं। यहां सेब के बाग देखने को मिलेंगे। लोलाब वैली को बांदीपोरा जिले से नागमर्ग अलग करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *