हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में सहायक हैं ये हर्ब्स…

स्वास्थ्य। कोलेस्ट्रॉल शरीर में मौजूद एक बेहद जरूरी और महत्वपूर्ण कंपोनेंट है। जिसके स्तर को मेंटेन रखना जरूरी होता है, क्योंकि इसका स्तर बढ़ने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में लिवर मोम के जैसा एक पदार्थ बनाकर ब्लड के द्वारा पूरे शरीर में पहुंचाता है, इसी मोम जैसे पदार्थ को कोलेस्ट्रॉल के नाम से जानते हैं। शरीर में न्यू सेल्स बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल एक जरूरी कंपोनेंट होता  है। लेकिन, बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल के बढ़ने पर स्ट्रोक और हार्ट संबंधित गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने के लिए सही डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और कुछ फायदेमंद हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं हाई कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में सहायक हर्ब्‍स-

तुलसी:-  

तुलसी का पौधा हर जगह आसानी से उपलब्ध होता है। तुलसी का इस्तेमाल आमतौर पर कड़क चाय या काढ़ा बनाने में किया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नियमित तुलसी का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

मेथी दाना और मेथी के पत्ते:-
एक्सपर्ट्स के अनुसार मेथी का उपयोग हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सक्षम है। आप इसके लिए मेथी दाना और मेथी के पत्ते दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी का सेवन खासतौर पर हाई ब्लड शुगर लेवल के मरीजों में कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन करने में कारगर साबित हो सकता है।

रोजमेरी:-

रोजमेरी का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की समस्या को दूर किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार नियमित रुप से 2 या 5 gm रोजमेरी पाउडर का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम किया जा सकता है। रोजमेरी का सेवन करने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज और अन्य क्रॉनिक बीमारियों का खतरा भी कम किया जा सकता है।

हल्दी:-

भारत में हल्दी का इस्तेमाल सभी घरों में किया जाता है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शानदार औषधीय गुणों से परिपूर्ण होती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कोलेस्ट्रॉल लेवल में काफी हद तक सुधार करके हार्ट संबंधित परेशानियों के खतरे को कम कर सकती है।

अदरक:-
अदरक का उपयोग खाना बनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर कई तरीकों से किया जाता है। अदरक का उपयोग हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए दवाई के रूप में भी किया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार हर रोज नियमित 2 gm अदरक का सेवन करने से ट्राइग्लिसराइड और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल दोनों के स्तर को कम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *