सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से मिलते हैं ये लाभ…

योग। आजकल बदलती लाइफस्टाइल के कारण कई गंभीर बीमारियां फैलती जा रही हैं। इन बीमारियों से बचाव करने के लिए दुनियाभर में ज्‍यादातर लोग अब योग का सहारा ले रहे हैं। आजकल फिजिकल बीमारियों से ज्यादा खतरनाक और घातक बीमारियां जैसे एंजाइटी, डिप्रेशन और मेंटल डिसऑर्डर जो व्यक्ति को मेंटली परेशान करती है।

ऐसे में नियमित प्राणायाम या ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से मेंटल हेल्थ को बढ़ावा मिलता है। स्ट्रेस, तंबाकू खाने और नशा करने जैसी बुरी लत से छुटकारा पाने के लिए नियमित सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कारगर माना जाता है। सुदर्शन क्रिया प्राणायाम का ही एक रूप है जिसमें योग अभ्यास सांसों को संतुलित करने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करने की सही विधि-

सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करने की सही विधि:-

स्टेप 1 : सबसे पहले धीरे-धीरे सांस लेते हुए अपनी सांसो पर ध्यान केंद्रित करना है और उन्हें महसूस करना है, ऐसा करने से मन और शरीर को शांति मिलती है।

स्टेप 2 : दूसरे स्टेट में तेजी से हवा अंदर लेनी है और तेजी से ही बाहर की तरफ छोड़नी है।
स्टेप 3 : लंबी सांस पेट के भीतर भरकर अपनी क्षमता अनुसार 3 बार लंबा ओम का उच्चारण करना है।
स्टेप 4 : ये सुदर्शन क्रिया का आखरी और एडवांस भाग है, इसमें आपको ब्रेथिंग के तीन चक्र धीमा, मध्यम और फास्ट पूरे करने है।

सुदर्शन क्रिया के हेल्थ बेनिफिट्स :-

-कई हेल्थ रिसर्च करने के बाद डॉक्टर्स का कहना है तंबाकू खाने से बढ़ते कैंसर के खतरे को कम करने के लिए सुदर्शन क्रिया का नियमित अभ्यास काफी कारगर माना जाता है। सुदर्शन क्रिया करने से तंबाकू की लत को छुड़वाया जा सकता है।
-सुदर्शन क्रिया एंजाइटी और स्ट्रेस को कम करने के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देने और ब्रेन के फंक्शन को बेहतर करने में सहायक है। सुदर्शन क्रिया का नियमित अभ्यास करने से अनिद्रा और स्ट्रेस डिसऑर्डर जैसी कई मेंटल समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
-नियमित सही प्रकार सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा पाना आसान हो सकता है।
-सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करने से मसल्स पेन से राहत मिलती है और थकान कम होकर बॉडी रिलैक्स महसूस करती है। ये डायबिटीज, अस्थमा और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक है।
-सुदर्शन क्रिया क्रॉनिक पेन और ज्वाइंट पेन से राहत पाने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *