ये बुरी आदतें हड्डियों को पहुंचाती हैं नुकसान…

स्‍वास्‍थ्‍य। हड्डियां शरीर के लिए एक सपोर्ट सिस्टम होती हैं। ये शरीर को एक स्ट्रक्चर प्रदान करने के साथ-साथ मसल्स को भी सपोर्ट करने का काम करती हैं। वहीं अगर आपकी हड्डियां कमजोर होती हैं, तो इससे न केवल दर्द का अहसास होता है, बल्कि अन्य तरह की समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं।

इसलिए हर किसी को अपनी हड्डियों को जरूर ख्याल रखना चाहिए। वहीं कभी-कभी हमारी कुछ गलतियों की वजह से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती है। तो चलिए जानते हैं उन गलत आदतों के बारे में जो हमारी हड्डियों को कमजोर करने का काम करती हैं…

पर्याप्त धूप ना लेना:- कुछ लोग अपना अधिकतर समय घर के अंदर ही बिताते हैं, जिससे उन्हें पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल पाता है। यह आपकी हड्डियों की सेहत के लिए सही नहीं है। बता दें विटामिन डी की कमी से हड्डियों को सही तरह से कैल्शियम नहीं मिल पाती है। इसलिए अपनी डाइट में विटामिन डी से जुड़ी चीजों को शामिल करें या फिर रोजाना 30 मिनट धूप जरूर लें।

बहुत ज्यादा देर तक बैठे रहना:- कुछ लोग लगातार घंटों तक बैठे रहते हैं, ऐसा करने से आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचता है, क्योंकि स्वस्थ हड्डियों के लिए मूवमेंट जरूरी है, इसलिए एक जगह पर घंटों तक बैठने से बचें, इसके साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करें।

बहुत अधिक नमक का सेवन करना:- सोडियम शरीर के लिए बहुत जरूरी है। वहीं नमक में भरपूर मात्रा में सोडियम होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अधिक नमक के सेवन से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए नमक का सेवन कम से कम करना चाहिए।

सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करना:- सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन क्या आप जातने हैं कि सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *