एक झील ऐसी भी, जो करती है बिमारों का इलाज

रहस्‍य। हमारा पूरा संसार रहस्यों से भरा हुआ है। दुनिया में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकार लोग दंग रह जाते हैं। इनमें से कई रहस्यों के पीछे की गुत्थी तो वैज्ञानिक भी अभी तक नहीं सुलझा पाए हैं। आप भी जब इन जगहों के बारे में जानेंगे, तो सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। भारत के कई ऐसी झीलें हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि यहाँ नहाने से गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती हैं।

आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहाँ एक जलपरी मौजूद है। ऐसा कहा जाता है कि यह जलपरी यहाँ आने वाले लोगों की बीमारियां दूर कर देती है। पेरू के हुआकाचाइना में यह रहस्यमई झील स्थित है। इस झील को ओएसिस ऑफ अमेरिका के नाम से भी जाना जाता है। दुनियाभर से पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं और इस झील में डुबकी लगाते हैं। जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र की कुल आबादी 100 लोगों की ही है, लेकिन यहां हर वर्ष 10 हजार से ज्यादा पर्यटक घूमने आते हैं।

इस झील के आसपास रेत के ऊंचे टीले भी हैं। इस झील के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसके पानी व मिट्टी में ऐसा जादू है कि इसके पानी में नहाने या फिर शरीर पर इसकी मिट्टी का लेप लगाने से सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं। यहां के स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी इस झील की मिट्टी का लेप अपने शरीर पर लगाते हैं। इस झील का निर्माण कैसे हुआ इसके पीछे भी एक बहुत दिलचस्प कहानी है। ऐसा कहा जाता है कि यहाँ एक राजकुमारी ने नहाने के लिए अपने कपड़े उतारे, तो उसकी नजर अपने शीशे पर पड़ी।

राजकुमारी ने देखा कि एक शिकारी उसकी तरफ बढ़ रहा था। जिसके बाद वह वहां से भागने लगी और इसी बीच उसका शीशा वहीं गिर गया। कहा जाता है कि इसी ने एक झील का रूप ले लिया। ऐसा भी कहा जाता है कि राजकुमार जब भाग रही थी, तो उससे जो रेत उड़ी उससे झील के पास रेत के टीले बन गए। लोगों का ऐसा भी मानना है कि वह राजकुमारी इसी झील में एक जलपरी के रूप में रहती है और सबकी बीमारियां ठीक कर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *