ई-श्रम कार्ड धारक के खाते में जल्‍द आ सकती है दूसरी किस्‍त…..

नई दिल्‍ली। भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़ी है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को अपने दैनिक जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके पास कमाई का कोई संगठित जरिया नहीं होता है। इसके अलावा इन कामगारों को मौसमी बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ता है।
असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार इन श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड बनवा रही है। इस कार्ड के कई फायदे हैं। इस कार्ड के बनने के बाद श्रमिकों को रोजगार मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा उनको सरकार द्वारा वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। कई ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में सरकार ने पहली किस्त ट्रांसफर कर दी है।
अगर आपने अपने बैंक में केवाईसी नहीं करा रखी है, तो आपके खाते में पैसे ट्रांसफर होने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द बैंक में विजिट करके अपनी केवाईसी करवा लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *