फ्लाइट में बैन थी इस फोन की एंट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान…

नई दिल्ली। Samsung कम्‍पनी का नाम किसने नहीं सुना होगा और अब तो Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone को भी टक्कर देते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब Samsung के एक स्मार्टफोन की एंट्री फ्लाइट में बैन कर दी गई थी। जी हां, यह सुनके आपने यह जरुर सोचा होगा की आखिर फोन को फ्लाइट में बैन करने के पिछे क्‍या वजह रही होगी ?। तो चलिए हम आपको बताते है इसके पिछे की वजह…

 

मामला दरअसल साल 2016 का है, जब Samsung Galaxy Note 7 को फ्लाइट में ले जाने पर प्रतिबंध लगा था। जिसकी वहज इसका ब्‍लास्‍ट होना था। साल 2016 में ही Galaxy Note 7 के ब्लास्ट होने की कई घटनाएं सामने आई थी। इसी में एक घटना एयरपोर्ट पर ब्लास्ट होने की थी, जिसके बाद फोन को फ्लाइट में ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। यहीं नहीं एक यात्री जो अलास्का एयरलाइंस फ्लाइट 751 में सफर करने के लिए सवार हुआ, तो उसके Samsung Galaxy Note 7 स्मार्टफोन में आग पकड़ लिया था, जिसके बाद केबिन क्रू ने फ्लाइट में सवार उस यूजर्स को आपात स्थिति से बाहर निकाला था। इस घटना के बाद Samsung के बाकी यूजर्स काफी डर गए थे।

 

शुरुआत में कंपनी ने फोन को वापस तो मगाएं। लेकिन ब्लास्ट और हीटिंग का समस्या दूर नहीं हुई। इस सब घटनाओं के बाद इस स्मार्टफोन की बिक्री में जोरदार गिरावट आई थी। जिसके बाद Samsung ने Galaxy Note 7 स्मार्टफोन को हमेशा के लिए बंद कर दिया था। बता दें कि कंपनी ने जांच में पाया कि Galaxy Note 7 स्मार्टफोन में ब्लास्ट के पीछे की वजह बैटरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *