स्वीडिश स्टार्टअप जेटसन वन ने बनाई फ्लाइंग कार…

नई दिल्ली। स्वीडिश स्टार्टअप जेटसन वन ने एक फ्लाइंग कार बनाई है। स्टार्टअप के मुताबिक यह व्हीकल इलेक्ट्रिक है और यह एक व्यक्ति के लिए वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग वाहन है। कंपनी ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें बताया गया है कि इसे उड़ान भरने के लिए सीखने में सिर्फ पांच मिनट लगते हैं। फ्लाइंग कार में एक व्यक्ति के बैठने की क्षमता:- स्वीडिश स्टार्टअप जेटसन 2017 में पीटर टर्नस्ट्रॉम और टॉमस पाटन ने स्थापित किया था। वहीं कंपनी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें में साफ देखा जा सकता है कि फ्लाइंग कार में एक व्यक्ति के बैठने की क्षमता है और कार में चार प्रोपेलर लगे हैं, जो वाहन के प्रत्येक कोने पर हैं। अगर आसान भाषा में कहें तो ये एक बड़े ड्रोन के जैसा है। अभी कम दूरी तक भर सकती है उड़ान:- कंपनी के संस्थापक पीटर टर्नस्ट्रॉम ने कहा कि अभी बैटरी की तकनीक में कुछ दिक्कतें हैं जो फ्लाइंग कार के काम में बाधा बन रही हैं, लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि क्षेत्र में प्रगति के साथ, वाहन कुछ वर्षों में लंबी अवधि के लिए उड़ान भरने में सक्षम होगा। इसकी बॉडी ज्यादातर एल्युमीनियम और कार्बन फाइबर से बनी है। ग्राहकों को 2022 तक हो सकती है उपलब्ध:- उन्होंने बताया कि अभी यह कार 20 मिनट की अवधि तक उड़ सकती है और यह 102 किमी/घंटा से ऊपर की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं जेटसन को उम्मीद है कि वह अपने ग्राहकों को 2022 में एक सीट वाला इलेक्ट्रिक एरियल वाहन उपलब्ध करा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *