पढ़ाई में नहीं लगता है मन, तो एकाग्रता बढ़ाने के लिए स्टडी रूम में लगाएं ये पौधे…

वास्‍तु। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में यदि सही प्रकार से ध्यान न दिया जाए तो दूसरों से पीछे छूट जाने का डर बना रहता है। यही कारण है कि माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर बहुत चिंतित होते हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अव्वल हो। हालांकि इसके लिए कभी बच्चे पर दबाव नहीं डालना चाहिए, लेकिन कई बार बच्चे पढ़ाई में अत्यधिक लापरवाही बरतते हैं और बहुत प्रयास करने पर भी पढ़ाई पर एकाग्रता नहीं रख पाते हैं। ऐसे में माता पिता का चिंतित होना स्वाभाविक होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टडी रूम में लगाने के लिए कुछ ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिन्हें लगाने से ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है और वातावरण सकारात्मक होता है। इससे विद्यार्थी एकाग्रता से पढ़ाई पर ध्यान लगा पाते हैं। चमेली का पौधा- इस पौधे को घर के भीतर और बाहर दोनों स्थानों पर लगाया जा सकता है। चमेली के फूल की भीनी-भीनी खुशबू मन को सुकून पहुंचाती है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि यदि इस पौधे को स्टडी रूम में लगाया जाए तो तनाव दूर होकर मन शांत होता है। इससे विद्यार्थी बेहतर तरीके से पढ़ाई पर ध्यान लगा पाता है। ऑर्किड का पौधा- इस पौधे में वर्ष भर फूल खिलते रहते हैं। ये फूल देखने में बहुत ही आकर्षक लगते हैं। वास्तु के अनुसार, ये पौधा सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में सहायक होता है। ऑर्किड के रंगीन फूलों को देखकर मन प्रसन्न होता है। जिससे व्यक्ति किसी भी चीज पर बेहतर तरह से ध्यान लगा पाता है। इसलिए इस पौधे को स्टडी रूम या उसके आस-पास लगाना अच्छा माना जाता है। बैंबू प्लांट (बांस का पौधा)- फेंगशुई वास्तु में बैंबू प्लांट को बहुत ही शुभ माना गया है। फेंगशुई के अनुसार, इस पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। माना जाता है कि इस बैंबू प्लांट को स्टडी रूम में लगाने से बेहतर तरीके से पढ़ाई पर ध्यान लगाने में मदद मिलती है। यह पौधा छांव में आसानी से पनप जाता है। पीस लिली प्लांट- इस पौधे को आराम से घर के अंदर रखा जा सकता है। इसे ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं पड़ती है। माना जाता है कि इसे लगाने से वातावरण स्वच्छ होता है। इसलिए इसे स्टडी रूम में लगाना फायदेमंद माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *