महाशिवरात्रि पर प्रियजनों को भेजें ये संदेश

लाइफस्‍टाइल। हर वर्ष भगवान भोलेनाथ के भक्तों को महाशिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब आपका ये इंतजार खत्म हुआ। कल पूरे देश में बेहद श्रद्धा भाव से महाशिवरात्रि का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। जी हां, इस वर्ष 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। यह भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं। इस दिन शिव भक्त उनकी पूजा में लीन रहते हैं। माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव जी और पार्वती जी का विवाह हुआ था। इस दिन देशभर में मौजूद शिव जी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखते ही बनती है। शिव मंदिरों की सजावट भी कुछ दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है।

महाशिवरात्रि पर लोग अपने घरों में भी भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं। इस दिन व्रत-उपवास रखते हैं। माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव सर्व प्रथम शिवलिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे। यदि आप भी भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं और इस दिन उनकी पूजा करने वाले हैं तो शुभ मुहूर्त, पूजा विधि के नियमों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। साथ ही इस दिन आप अपने प्रियजनों, रिश्तेदारों, दोस्तों को महाशिवरात्रि पर बधाई संदेश भी भेज सकते हैं. आप इन मैसेजेस को फेसबुक, व्हॉट्सएप पर शेयर करके सभी को इस पावन पर्व की बधाई दे सकते हैं।

अपनों को भेजें महाशिवरात्रि पर ये शुभकामना संदेश :-

शंकर जी की महिमा है अपरमपार
भोलेनाथ करते हैं हर किसी का उद्धार
आप सभी पर सदा शिव जी की कृपा बनी रहे।
Happy Mahashivratri 2023

शंकर जी की धूम रहे चारो ओर
सब मिलकर बोलें बम बम और मचाएं शोर
हम भी भज लें, तुम भी भज लो,
गाओ सभी चारो ओर ऊं नमः शिवाय
ऊं नमः शिवाय, ऊं नमः शिवाय
आपको महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

बस एक फूल
और एक बेलपत्र
एक लोटा हो जल की धार
इतने में ही भोलेनाथ कर दें
हम सबका उद्धार
हैप्पी महाशिवरात्रि 2023

दुआ है मेरी यही भोलेनाथ से
महाशिवरात्रि का ये पावन पर्व
आप सभी के जीवन में भर दे
ढेरों खुशियां, दूर करे सब दुख-दर्द।
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई !

भोलेनाथ आएं आप सभी के द्वार
भर दें आपके जीवन में खुशियां हजार
ना रहे जीवन में कोई भी दुख-दर्द
आपके जीवन में सदा रहे सुख ही सुख।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं
शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं
शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं
शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं।
महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *