राफेल सह‍ित 148 विमान 7 मार्च को दिखाएंगे अपना जौहर….

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीय वायु सेना 7 मार्च को राजस्थान के पोकरण में वायु शक्ति अभ्यास करेगी। इसमें 148 विमान अपना युद्ध कौशल दिखाएंगे। वायु सेना के अभ्यास में पहली बार अत्याधुनिक विमान राफेल भी शामिल होगा। वायु सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक अभ्यास के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। भारतीय वायुसेना हर 3 वर्ष में पोकरण रेंज में वायु शक्ति अभ्यास का आयोजन करती है। इसमें वह अपनी तैयारी के हर पहलू का प्रदर्शन करती है। पिछली बार 2019 में यह अभ्यास हुआ था। अभ्यास में कुल 148 विमान शामिल होंगे। इनमें से 109 लड़ाकू विमान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *