राहुल नार्वेकर बनें विधानसभा के नए अध्यक्ष

मुंबई। शिंदे गुट ने एक और बड़ी जीत हासिल कर ली है। स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुल नार्वेकर जीत गए हैं। उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले हैं।

विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी चुनाव हार गए हैं। उन्हें केवल 107 वोट मिले हैं।  जीत के आधिकारिक घोषणा के बाद राहुल नार्वेकर ने आसन संभाल लिया। आसन संभालने के बाद नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस समेत सदन के सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया।

कौन हैं राहुल नार्वेकर-
राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र की राजनीति में एक जाने-माने नेता हैं। राहुल पेशे से वकील हैं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में राहुल पहली बार विधायक बने हैं। राहुल मुंबई के कोलाबा से विधायक हैं। एनसीपी नेता और विधायक रामराजे नाइक-निंबालकर राहुल नार्वेकर के ससुर हैं।

नार्वेकर 2014 तक शिवसेना में थे इसके बाद 2014 में उन्होंने लोकसभा के टिकट के लिए दावेदारी ठोकी लेकिन टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शिवसेना छोड़ दी और एनसीपी में शामिल हो गए। एनसीपी ने तो उन्हें टिकट दे दिया लेकिन वे लोकसभा चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार के खिलाफ हार गए थे। लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वे भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद विधानसभा चुनाव लड़ा और मुंबई के कोलाबा से जीत दर्ज कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *