राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल पर्व पर देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह त्यौहार प्रकृति और कृषि के बीच अभिन्न संबंधों को रेखांकित करते हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। हमारे देश को परिभाषित करने वाली विविधता में एकता पर प्रकाश डालते हुए, यह त्यौहार प्रकृति और कृषि के संबंधों को रेखांकित करते हैं। मैं कामना करता हूं कि यह त्यौहार सभी के लिए समृद्धि और खुशी लाएं। वहीं उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी देशवासियों को लोहड़ी की बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *