छह महीने तक गरीब परिवारों को मिलेगी फ्री में राशन की सुविधा……

नई दिल्‍ली। केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ाने का फैसला किया है। यानी अब अगले छह महीने तक गरीब परिवारों को फ्री में राशन की सुविधा मिलती रहेगी। इसके अलावा शनिवार से आईपीएल का भी आगाज हो गया। केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीने के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

अब 30 सितंबर 2022 तक पीएम अन्न योजना बढ़ा दी गई है। 31 मार्च को इसकी समयसीमा खत्म हो रही थी। मोदी कैबिनेट ने शनिवार यह अहम फैसला लिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने सूचना जारी कर दी है। उन्हें शनिवार को ही सपा विधायक दल की बैठक में विधानमंडल दल का नेता चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *